Categories: News-Headlines

भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के 16वें सतत विकास सम्मेलन को केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया संबोधित

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि कृषि क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन सहित अन्य चुनौतियां है, जिनसे निपटने के लिए भारत सरकार गंभीरता के साथ अपनी भूमिका का निवर्हन कर रही है। मौसम के असंतुलन से कहीं सूखा है तो कहीं बाढ़, ऐसी विपरीत स्थितियों के मद्देनजर सरकार पूरी तरह गंभीर है। हमारे वैज्ञानिक बहुत शिद्दत के साथ समुचित बीज आदि को लेकर काम कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री तोमर ने यह बात आज भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के 16वें सतत विकास सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि पूरे देश में आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि कोविड संकट के दौर में भी भारत ने अपनी ओर से दूसरे देशों को हरसंभव सहयोग किया है। प्रधानमंत्री जी के आव्हान पर देश में वैक्सीनेशन का अभियान भी जोरों पर है और संतोष की बात है कि अभी तक 66 करोड़ डोज लग चुके हैं। कोविड संकट में भी भारत के किसानों ने कड़ी मेहनत की और अच्छी बुवाई की व बंपर उत्पादन हुआ है। भारत कृषि प्रधान देश है, कृषि क्षेत्र ने जीडीपी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत अभी तक देश के 11 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में लगभग एक लाख सत्तावन हजार करोड़ रु. जमा कराए गए है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) स्कीम प्रारंभ की है, जो फूड प्रोसेसिंग सहित अन्य उद्योगों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। छोटे व मझौले किसानों के लिए खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में सरकार के ठोस कदमों के तहत खेतों के पास बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है। इस संबंध में एक लाख करोड़ रुपए का कृषि अवसंरचना कोष बनाया गया है, जिसके जरिये प्रोजेक्ट स्वीकृत किए जा रहे हैं। चार हजार करोड़ रूपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स मंजूर हो चुके हैं। देश में 10 हजार किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) का गठन केंद्र की नई योजना के अंतर्गत किया जाएगा, जिसका काम प्रारंभ हो चुका है, जिससे किसानों को काफी सहायता मिलेगी, बेहतर बाजार मिलेगा और उनकी आय बढ़ेगी। देश के लिए गर्व का विषय है कि कृषि निर्यात के मामले में दुनिया में टाप टेन में शामिल हुए है, हम इसे और बेहतर करना चाहते हैं। किसानों के फायदे के लिए कृषि क्षेत्र को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ा जा रहा है। देश में सत्तर से अधिक किसान रेल के साथ ही उड़ान योजना के माध्यम से भी किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि किसानों के उत्थान के लिए संकल्पित केंद्र सरकार कृषि सुधार कानून लाई है, जो कृषि के क्षेत्र में आमूलचूल बदलाव लाने वाले है। नए कृषि कानूनों से किसानों के लिए पूरा देश एक खुला बाजार होगा। इसके मद्देनजर निजी क्षेत्र भी अब आधुनिक कृषि व्यापार प्लेटफार्मों में निवेश कर सकता है, गोदामों-कोल्ड स्टोरेज जैसी फसल पश्चात सुविधाएं स्थापित कर सकता है। इससे किसानों के लिए कम शुल्क में बेहतर सुविधाओं का मार्ग प्रशस्त होगा। यह कृषि क्षेत्र के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इन सुधारों ने निवेश के पर्याप्त अवसर पैदा किए हैं और गैप्स कम करने की कोशिश की है। कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि डेनमार्क से भारत के बहुत अच्छे संबंध है, प्रधानमंत्री मोदी जी की लगातार यह कोशिश रही है कि दोनों देश ज्ञान व तकनीक का एक-दूसरे के लिए उपयोग करें।

सम्मेलन को डेनमार्क की पर्यावरण मंत्री ली वर्मेलिन तथा CII के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी व एडवायजरी काउंसिल (सतत विकास के लिए उत्कृष्टता केंद्र) के चेयरमैन संजीव पुरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम से अनेक उद्यमी वर्चुअल जुड़े थे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.