Categories: News-Headlines

विश्‍व नारियल दिवस: नारियल के उत्‍पादन व उत्‍पादकता में भारत विश्‍व में अग्रणी

एशिया व प्रशांत क्षेत्र के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग के तत्‍वावधान में स्थापित, नारियल उत्पादक देशों के अंतर शासकीय संगठन इंटरनेशनल कोकोनट कम्युनिटी के स्‍थापना दिवस के स्‍मरणोत्‍सव में आज विश्‍व नारियल दिवस मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भारत ने नारियल के क्षेत्र में काफी प्रगति की है, भारत उत्पादन व उत्पादकता में सबसे आगे है व विश्व में तीसरे स्थान पर हैं। 2020-21 के दौरान देश में नारियल का उत्पादन 21207 मिलियन नट रहा, जो वैश्विक उत्‍पादन का 34 प्रतिशत है। उत्‍पादकता प्रति हेक्‍टेयर 9687 नट है, जो विश्व में सर्वाधिक है। नारियल के नए उत्‍पाद व उद्योग बढ़ रहे है, जिससे किसानों को रोज़गार मिल रहा हैं।

इस वर्ष 23वें विश्व नारियल दिवस समारोह के लिए विषय है- ‘कोविड-19 महामारी के बीच व उसके उपरांत सुरक्षित, समावेशी, सुदृढ़ और सुस्थिर नारियल समुदाय का विनिर्माण’। नारियल के महत्‍व के बारे में जागरूकता बढ़ाने व राष्‍ट्रीय-अंतर्राष्‍ट्रीय स्तर पर ध्‍यानाकर्षण के उद्देश्य से नारियल विकास बोर्ड द्वारा आयोजित विश्व नारियल दिवस पर केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि देश की अर्थव्‍यवस्‍था में नारियल का काफी मजबूत प्रभाव पड़ा है। उन्होंने किसानों व उद्यमियों से आग्रह किया कि वे नारियल क्षेत्र की क्षमताओं का भरपूर फायदा उठाएं, उनके प्रयासों में केंद्र सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हुई है। केंद्र द्वारा कृषि बजट काफी बढ़ाने के साथ एमएसपी का लाभ किसानों को दिया जा रहा है। कृषि प्रधान देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के प्रयास उल्लेखनीय है। प्रधानमंत्री जी की हमेशा से किसानों की आय बढ़ाने की सद्इच्छा रही है। कृषि उपज गुणवत्तापूर्ण व वैश्विक मानकों के अनुरूप होना चाहिए, जिससे निर्यात भी बढ़ेगा।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्‍याण राज्‍य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि हमारे किसान लघु व सीमांत श्रेणी के हैं, इसलिए देशीय नारियल उद्योग का भविष्य फार्म स्तर पर ही नारियल के उत्पादन का संचयन एवं एकत्रीकरण करने से तय होता है। किसानों को बेहतर आय प्राप्ति के लिए प्रसंस्करण व मूल्‍यवर्धन करने, उत्पाद विविधीकरण अपनाने पर ध्यान दिया जा रहा है।

राज्‍य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन अनुरूप किसानों की आय बढ़ाने के लिए नारियल उत्पादकों को भी सरकार लाभ पहुंचा रही है। केंद्र सरकार किसानों के लिए समर्पित है और कृषि क्षेत्र प्राथमिकता है, इसीलिए कृषि बजट भी काफी बढ़ाया गया है। कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के माध्यम से भी बड़ी संख्या में किसानों को सुविधाएं मिलेगी।

समारोह में कृषि एवं किसान कल्‍याण सचिव संजय अग्रवाल ने भी संबोधित किया। संयुक्त सचिव व नारियल विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजबीर सिंह ने प्रेजेन्टेशन दिया। समारोह में मंत्रालय व बोर्ड के अन्य वरिष्‍ठ अधिकारी, विभिन्न राज्य बागवानी मिशनों के अधिकारी व अग्रणी किसानों ने भाग लिया। नारियल उत्पादक किसानों के लिए तकनीकी सत्र भी आयोजित किया गया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.