भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना के जवानों पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की निंदा की। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने नई दिल्ली में पत्रकारों को बताया कि जब भी देश की सेना वीरता और साहस का प्रदर्शन करती है, तो देशवासियों के लिए यह गर्व का क्षण होता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ऐसी टिप्पणी भारतीय सेना के मनोबल को कम करती है।
इससे पहले, राहुल गांधी ने कहा था कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में आमने-सामने के टकराव में चीनी सेना भारतीय सेना पर हावी रही थी।