Categories: News-Headlines

भाजपा के वरिष्ठ-नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि एकमात्र भाजपा ही भारतीय संविधान में समाहित मूल्यों के अनुरूप काम करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के प्रधान सेवक हैं और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा तथा आदर्श हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा न केवल दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, बल्कि सबसे बडी लोकतांत्रिक पार्टी भी है। उन्होंने कहा कि कोई भी अन्य पार्टी भाजपा जैसी पारदर्शिता और ईमानदारी से अपना सदस्यता अभियान नहीं चलाती है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को वादों को कार्यों में बदलना होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.