Categories: News-Headlines

सुप्रीम कोर्ट ने स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को जमानत दी

सुप्रीम कोर्ट ने आज स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को जमानत दे दी।

न्‍यायालय ने कहा कि बिभव कुमार लगभग 100 दिन से जेल में हैं। उन्हें जमानत पर रिहा करने से मामले की जांच पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि दिल्ली पुलिस पहले ही निचली अदालत ने चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि बिभव कुमार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के निजी सचिव के पद पर बहाल नहीं किया जाएगा और मुख्यमंत्री कार्यालय में कोई आधिकारिक कार्यभार भी नहीं दिया जाएगा। न्‍यायालय ने कहा कि जब तक सभी निजी गवाहों की जांच नहीं हो जाती, बिभव कुमार मुख्यमंत्री आवास नहीं जाएंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

23 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.