Categories: News-Headlines

वित्त वर्ष 2024-25 में अगस्त तक कोयले का उत्पादन 384 मिलियन टन तक पहुंचा

कोयला मंत्रालय ने समग्र कोयला उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है, जो वित्त वर्ष 2024-25 में अगस्त 2024 तक 384.08 मिलियन टन (अनंतिम) तक पहुंच गया है, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में इसी अवधि के दौरान यह 360.71 मिलियन टन था, जो 6.48 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

अप्रैल से अगस्त 2024 की अवधि के दौरान कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का उत्पादन बढ़कर 290.39 मिलियन टन हो गया, जो पिछली वर्ष की इसी अवधि के दौरान 281.46 मीट्रिक टन की तुलना में 3.17 प्रतिशत की वृद्धि है। कैप्टिव और अन्य कंपनियों से भी कोयले के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो अप्रैल से अगस्त 2024 तक 68.99 मिलियन टन तक पहुंच गया – यह पिछले वर्ष की समान अवधि में 52.84 मिलियन टन की तुलना में 30.56 प्रतिशत की एक अच्छी खासी वृद्धि है।

इस बीच, अगस्त 2024 तक संचयी कोयला प्रेषण में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। अगस्त 2024 तक संचयी कोयला प्रेषण वित्त वर्ष 2024-25 में 412.07 मिलियन टन (अनंतिम) था, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में इसी अवधि के दौरान 391.93 मिलियन टन था। यह 5.14 प्रतिशत की प्रशंसनीय योग्य वृद्धि को दर्शाता है।

कोल इंडिया लिमिटेड ने अप्रैल से अगस्त 2024 तक 309.98 मिलियन टन कोयला भेजा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान भेजे गए 305.37 मिलियन टन की तुलना में 1.51 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। इसके अलावा, कैप्टिव और अन्य कंपनियों ने 76.95 मिलियन टन का उल्लेखनीय कोयला प्रेषण दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान भेजे गए 58.53 मिलियन टन की तुलना में 31.48 प्रतिशत की बहुत अच्छी वृद्धि को दर्शाता है। यह वृद्धि कोयला क्षेत्र की बेहतर रसद क्षमताओं और कोयले की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को उजागर करती है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.