भारतीय बाजारों की मजबूत स्थिति को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म, मॉर्गन स्टेनली ने कहा है कि विदेशी पूँजी प्रवाह, वृहद स्थिरता और सकारात्मक आय परिदृश्य के कारण, निवेशकों के लिए उभरते बाजारों में भारत शीर्ष पर और सबसे पसंदीदा बाजार है। ब्रोकरेज फर्म ने भारत के बाजारों को ओवरवेट रेटिंग देते हुए कहा है कि भारत लम्बी अवधि तक जारी रहने वाली तेजी की शुरूआत के करीब है। फर्म के अनुसार भविष्य में भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। फर्म ने चीन के शेयर बाजारों पर अपनी रेटिंग में कमी की है। मॉर्गन स्टेनली ने अपने विश्लेषण में कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के संकेतक मजबूती प्रदर्शित कर रहे हैं। अर्थव्यवस्था छह दशमलव दो प्रतिशत सकल घरेलू उत्पाद – जी डी पी हासिल करने की दिशा में आगे बढ रही है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...