चीन और ब्रिटेन के बीच राजनयिक संघर्ष के संकेत के रूप में ब्रिटेन ने चीन के राजदूत का संसद में प्रवेश रोक दिया है। इससे पहले चीन ने शिन्जियांग प्रांत में कथित मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों को लेकर ब्रिटिश सांसदों पर प्रतिबंध लगाए थे।
हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष लिंड्से होयॅल और हाउस ऑफ लॉर्ड्स के अध्यक्ष जॉन मैकफॉल ने संसद के आयोजन में चीन के राजदूत चेंग चुआंग को बोलने से रोक दिया। लिंड्से होयॅल ने कहा कि वे स्थायी रूप से चीन के राजदूत पर पाबंदी नहीं लगा रहे हैं। चेंग चुआंग को आज सर्वदलीय संसदीय चीनी ग्रुप को सम्बोधित करना था।
चीन ने उईगर मुसलमानों के बारे में भ्रामक सूचना देने के आरोप में 9 ब्रिटिश राजनेताओं, वकीलों और एक शिक्षाविद पर इस वर्ष मार्च में पाबंदी लगा दी थी।