Categories: News-Headlines

बेंगलुरू पिछले 90 वर्षों के बाद सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा: मुख्यमंत्री बोम्मई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा है कि बेंगलुरू पिछले 90 वर्षों के बाद सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। बेंगलुरु में पत्रकारों से बातचीत में मुख्‍यमंत्री ने जोर देकर कहा कि नगर-निगम और शहर के अन्य स्‍थानीय निकाय जनजीवन को सामान्‍य बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। सड़कों और आवासीय इलाकों से वर्षा का पानी निकालने के लिए पंप लगाए गये हैं। करीब 69 झीलों का जलस्‍तर काफी बढ गया है जिसकी वजह से शहर का एक हिस्सा जलमग्न है।

इस बीच, बेंगलुरु के रिहायशी इलाकों में टैंकर के जरिये पानी की आपूर्ति की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इससे पहले कहा था कि बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों, बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मर और स्कूल भवनों की मरम्‍मत के लिए 600 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री बोम्‍मई ने कहा कि बेंगलुरु में जल निकासी नेटवर्क के आधुनिकीकरण के लिए 1500 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.