Categories: News-Headlines

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगोलिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगोलिया के राष्ट्रपति यू. खुरेलसुख सहित देश के उच्च नेतृत्व के साथ मंगलवार को मुलाकात की और दोनों देशों के बहुआयामी रणनीतिक संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।

राजनाथ सोमवार से मंगोलिया तथा जापान की अपनी पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। इस यात्रा का मकसद क्षेत्रीय सुरक्षा के हालात और वैश्विक भू-राजनीति में उथलपुथल के बीच दोनों देशों के साथ भारत के रणनीतिक व रक्षा संबंधों का विस्तार करना है।

राजनाथ सिंह पांच से सात सितंबर तक मंगोलिया की यात्रा पर रहेंगे। यह किसी भारतीय रक्षा मंत्री द्वारा इस पूर्वी एशियाई देश की पहली यात्रा होगी।

राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘मंगोलिया के राष्ट्रपति एस. ई. यू. मंगोलियाई राष्ट्रपति यू. खुरेलसुख से उलानबटोर में मुलाकात बेहतरीन रही। 2018 में उनके साथ जब मुलाकात हुई थी, तब वह देश के प्रधानमंत्री थे। हम मंगोलिया के साथ अपनी बहुआयामी सामरिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।’’

रक्षा मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ मंगोलिया के स्टेट ग्रेट खुराल (संसद) के अध्यक्ष जी. जानदनशतार के साथ बातचीत कर अच्छा लगा। बौद्ध धर्म की हमारी साझा विरासत को बढ़ावा देने और उसका विस्तार करने के लिए उनके निरंतर समर्थन की मैं सराहना करता हूं।’’

इससे पहले सिंह ने मंगोलिया के रक्षा मंत्री सैखानबयार से भी मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘मंगोलिया के रक्षा मंत्री सैखानबयार के साथ आज रचनात्मक बातचीत की। हमने भारत-मंगोलिया रक्षा सहयोग को और गति देने पर गहन विचार-विमर्श किया।’’

उलानबटोर में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘भारत के रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह की मंगोलिया की पहली यात्रा के दौरान उन्हें सलामी गारद दिया गया। रक्षा सहयोग को बढ़ाने और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए मंगोलिया के रक्षा मंत्री जनरल सैखानबयार के साथ उन्होंने व्यापक स्तर पर चर्चा की।’’

मंगोलिया से रक्षामंत्री दो दिवसीय यात्रा पर जापान जाएंगे। वह आठ और नौ सितंबर को जापान में होंगे। वह जापान के साथ ‘टू प्लस टू’ प्रारूप में आठ सितंबर को होने वाली वार्ता में शामिल होंगे।

जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा के वार्षिक भारत-जापान शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत की यात्रा करने के करीब पांच महीने बाद यह वार्ता हो रही है।

राजनाथ सिंह की मंगोलिया यात्रा की घोषणा करते हुए रविवार को रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि यात्रा दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी।

मंत्रालय ने बताया था कि राजनाथ सिंह मंगोलिया के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल सैखानबयार के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वह मंगोलियाई राष्ट्रपति यू. खुरेलसुख और स्टेट ग्रेट खुराल (संसद) के अध्यक्ष जी. जानदनशतार से भी मुलाकात करेंगे।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘दोनों लोकतांत्रिक देशों के क्षेत्र में शांति और समृद्धि को बढ़ावा देने को लेकर साझा हित हैं।’’

मंत्रालय के अनुसार, भारत और मंगोलिया रणनीतिक साझेदारी और रक्षा संबंध साझा करते हैं, जो दोनों देशों के बीच संबंधों का अहम आधार है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2015 में मंगोलिया की यात्रा की थी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.