बीजेपी ने असम, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड और त्रिपुरा से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

बीजेपी ने असम, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड और त्रिपुरा से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी ने आज असम, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड और त्रिपुरा से द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने असम से पबित्रा मार्गेरिटा, हिमाचल प्रदेश से डॉक्टर सिकंदर कुमार, नगालैंड से एस फांगनोन कोन्याक और त्रिपुरा से (प्रोफेसर) डॉक्टर माणिक साहा को मैदान में उतारा है।

पंजाब की पांच सीटों, केरल की तीन सीटों, असम की दो सीटों और हिमाचल प्रदेश, नागालैंड और त्रिपुरा की एक-एक सीट के लिए द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव इस महीने की 31 तारीख को होने हैं। 21 मार्च तक नामांकन दाखिल किये जा सकते है।

Related posts

Leave a Comment