अगले साल फरवरी में होने वाले बीजिंग 2022 शीतकालीन ओलम्पिक और पैरालंपिक के लिये अन्तर्राष्ट्रीय दर्शकों को कोविड महामारी के कारण स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली है। कल अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के कार्यकारी बोर्ड की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कोविड मानकों का पालन करते हुए मैच के लिये सिर्फ चीन के ही दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति दी जायेगी। आईओसी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बीजिंग 2022 विंटर ओलंपिक और पैरालंपिक में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ी जिनका टीकाकरण हो गया है उन्हें कोविड मानकों के तहत रहना होगा। जिन खिलाडि़यों और अधिकारियों को टीका नहीं लगा है उन्हें बीजिंग में 21 दिन के क्वारेंटीन का पालन करना होगा। सभी घरेलु और अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडि़यों का रोज़ कोविड परीक्षण किया जायेगा।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...