Categories: News-Headlines

बीईई ने ‘घरेलू ऊर्जा ऑडिट पर प्रमाणन पाठ्यक्रम’ पहल को शुरू किया

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने “आजादी का अमृत महोत्सव” के तहतप्रतिष्ठित सप्ताह के रूप में “राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह: 8-14 दिसंबर 2021″ के दौरान 8 दिसंबर, 2021 को वर्चुअल माध्यम से”घरेलू ऊर्जा ऑडिट (एचईए) पर प्रमाणन पाठ्यक्रम” को शुरू किया।

घरेलू ऊर्जा ऑडिट (एचईए) एक घर में विभिन्न ऊर्जा-खपत वस्तुओं और उपकरणों के ऊर्जा उपयोग के उचित लेखांकन, परिमाणीकरण, सत्यापन, निगरानी और विश्लेषण को सक्षम बनाता है। इसके अलावा यह ऊर्जा खपत को कम करने के लिए लागत-लाभ विश्लेषण व कार्य योजना के साथ ऊर्जा दक्षता में सुधार के लिए संगत समाधान और सिफारिशों की एक तकनीकी रिपोर्ट पेश करता है। इससे आखिर में उपभोक्ता के ऊर्जा खर्चों और कार्बन फुटप्रिंट में कमी आएगी।

यह प्रमाणन कार्यक्रम इंजीनियरिंग/डिप्लोमा कॉलेजों के छात्रों के बीच ऊर्जा ऑडिट, ऊर्जा दक्षता और संरक्षण के महत्व और लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करेगा। इसके अलावा इससे ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, जलवायु परिवर्तन शमन और स्थिरता में बढ़ोतरी होगी।

यह प्रमाणन पाठ्यक्रम सक्षम करेगा:

उपभोक्ताओं की जरूरतों के आधार पर घरेलू ऊर्जा ऑडिट करने के लिए पेशेवरों के एक पूल का निर्माण;
संबंधित एसडीए प्रमाणित घरेलू ऊर्जा ऑडिटरों से उपभोक्ताओं के घरेलू उर्जा का लेखा परीक्षण;
ऊर्जा का लेखा परीक्षण, ऊर्जा दक्षता व संरक्षण के महत्व और लाभों के बारे में इंजीनियरिंग/डिप्लोमा/आईटीआई के छात्रों, ऊर्जा पेशेवरों और उद्योग साझेदारों के बीच सूचना का प्रचार-प्रसार व जागरूकता बढ़ाना।

इस पहल के लिए केरल स्थित ऊर्जा प्रबंधन केंद्रको मेंटर एसडीए के रूप में चिह्नित किया गया है। अन्य 11 राज्य की ओर से मनोनीत एजेंसियों (एसडीए) ने अपने राज्यों में संबंधित हितधारकों के लिए एचईए पर प्रमाणन पाठ्यक्रम को संचालित करने की इच्छा व्यक्त की है। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, दमन व दीव, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, सिक्किम और तेलंगाना शामिल हैं। एसडीए प्रमाणन पाठ्यक्रम के सफल समापन परयोग्य छात्रों/कार्मिकों को प्रमाणपत्र प्रदान करेगी।

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के सचिव आर के राय और ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के संयुक्त निदेशक अभिषेक शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। साथ ही, इस कार्यक्रम का सारांश भीप्रस्तुत किया। इसके बाद ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के महानिदेशक अभय बकरे ने उद्घाटन भाषण दिया।

केरल स्थित ऊर्जा प्रबंधन केंद्र के निदेशक डॉ. आर. हरिकुमार ने “घरेलू ऊर्जा ऑडिट पर प्रमाणन पाठ्यक्रम के लिए अवलोकन और आगे की राह” पर एक प्रस्तुति दी। इस समारोह में पूरे देश के विभिन्न इंजीनियरिंग/डिप्लोमा कॉलेजों के कुलपति, अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक, शिक्षक व छात्रों और सभी राज्य मनोनीत एजेंसियों (एसडीए) के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। इस वेबीनार में देशभर के 50 कॉलेजों/संस्थानों के 300 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

10 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

11 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.