बिहार में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 356वां प्रकाश पर्व धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है

बिहार में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 356वां प्रकाश पर्व धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है

बिहार में आज श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का तीन सौ 56वां प्रकाश पर्व धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दसवें सिख गुरु की जन्मस्थली पटना साहिब स्थित गुरुद्वारा तख्त श्री हरिमंदिर साहिब में आधी रात को प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। तख्त श्री हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा में विशेष दीवान सजाया गया है और शबद-कीर्तन का आयोजन किया गया है। देश-विदेश से हजारों की संख्या में सिख श्रद्धालुओं ने पावन गुरूद्वारे में अरदास की और मत्था टेका। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्‍य के लोगों को प्रकाश पर्व की बधाई दी है।

Related posts

Leave a Comment