Categories: News-Headlines

बिहार में लगातार बारिश से कैमूर जिले के कई हिस्सों में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति

बिहार में लगातार बारिश से कैमूर जिले के कई हिस्सों में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। लगातार बारिश के कारण कर्मनाशा, दुर्गावती और सुवारा जैसी मौसमी नदियां पूरे उफान पर हैं। सुवारा नदी का जलस्तर बढ़ने से भभुआ शहर में कई इमारतें, अस्पताल और कार्यालय जलमग्न हो गये हैं। डीएवी स्कूल और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में बाढ़ का पानी घुसने के बाद आपातकालीन स्थिति में स्कूली बच्चों को बचाया गया।

कैमूर के जिला मजिस्ट्रेट सावन कुमार ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से गर्भवती महिलाओं सहित कई मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि किसी भी स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग ने आज रोहतास, कैमूर, गया, औरंगाबाद और आसपास के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

41 seconds ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.