तेलंगाना में जन सेना पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में 119 में से 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण की यह पार्टी ग्रेटर हैदराबाद नगर पालिका तथा खम्मम और नलगौंडा जिलों की अधिकतर सीटों पर उम्मीदवार खड़े करेगी। पार्टी ने कल शाम यह घोषणा की। पार्टी उपाध्यक्ष महेंद्र रेड्डी ने मीडिया को बताया कि उनकी पार्टी अधिकतम सीटों पर निर्णायक स्थिति में है लेकिन इस बार 32 सीटों पर ही चुनाव लड रही है।
जन सेना पार्टी ने पिछले आम चुनाव में लोकसभा की सात सीटों पर उम्मीदवार खडे किये थे। अगले वर्ष होने वाले आन्ध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जन सेना पार्टी ने तेलुगु देशम पार्टी के साथ गठबंधन किया है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment