केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कोयंबटूर में लाभार्थियों को साढे तीन हजार करोड रुपये की सहायता राशि वितरित की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिलों को हर प्रकार की सरकारी सहायता देने में प्राथमिकता दी जा रही है। इस कार्यक्रम में क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत ऋण बांटे गए।
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण किसानों और उद्यमियों को सबसिडी तथा छोटे उद्यमी और व्यापारियों को ऋण सहायता दे रही है और इस बारे में जागरूक भी कर रही है। सुश्री सीतारमण ने कहा कि 23 हजार आठ सौ लाभार्थियों को खुदरा ऋण और 2904 नए लाभार्थियों को मुद्रा ऋण दिये गए। उन्होंने बताया कि 18 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिलाओं को स्टैंड अप इंडिया ऋण दिये गए। उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड धारक लोग भी सरकार से ऋण का आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोयंबटूर में ढाई हजार स्वयं सहायता समूहों को भी सहायता प्रदान की गई। एक लाख खाताधारकों को विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण दिया जाएगा।
सुश्री सीतारमण ने बताया कि सरकारी राजस्व को देश में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों को दिया जाता है ताकि आम नागरिक को फायदा मिल सके। उन्होंने कहा कि कर राजस्व राज्य सरकारों के साथ साझा किया जाता है। इससे पहले वित्त मंत्री ने कोयंबटूर में सिडबी की नई शाखा का उद्घाटन किया और स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में भाग लिया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment