बिहार में, पंचायत चुनाव के 11वें और अंतिम चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे है। सवेरे सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। आज दरभंगा, बक्सर और नालंदा सहित 20 से ज्यादा जिलों के 38 ब्लॉकों में मतदान हो रहा है। कुल मिलाकर 63 हजार 718 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मुखिया, सरपंच और पंचायत सदस्यों सहित 17 हजार 268 पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। राज्य में पंचायत चुनाव में पहली बार इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। दो हजार 176 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इस महीने की 14 और 15 तारीख को मतगणना होगी।
Related posts
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...