बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र सिखों के दसवें गुरू श्री गोबिन्द सिंह की तीन सौ पचपनवीं जयंती पटना साहिब में तख्त श्री हरमंदिर साहब में इस बार सादगी से मनायी जाएगी। तीन दिन का प्रकाश पर्व कल से शुरू होगा।
तख्त हरमंदिर साहिब जी प्रबंधक समिति के महासचिव इन्द्रजीत सिंह ने कहा है कि समारोह में शामिल होने के लिए पटना साहिब पहुंचे श्रद्धालुओं और जत्थों को लौट जाने को कहा गया है। ऐसे श्रद्धालु जो अभी पटना नहीं पहुंच पाये हैं उन्हें रास्ते से ही लौट जाने को कहा गया है।
नगर कीर्तन रद्द कर दिया गया है। कल से 9 तारीख तक 48 घंटे का अखंड पाठ होगा। गुरूद्वारा प्रबंध समिति के पदाधिकारी इस दौरान कोविड से बचने के नियमों का पालन करेंगे। इस बार लंगर का आयोजन भी नहीं होगा।