बिहार में पटना, बक्सर, मुंगेर, भोजपुर और भागलपुर सहित 15 जिलों में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई है। गंगा नदी का पानी पटना, भागलपुर और मुंगेर के शहरी इलाकों में पहुंच गया है। पटना के हाथीडाह में गंगा का पानी खतरे के निशान 43.17 मीटर को पार कर, 43.21 मीटर पर पहुंच गया है। पानी की तेज गति से निकासी के लिए फरक्का बेराज़ के सभी द्वारों को खोल दिया गया है।
गंगा के उफान के कारण बक्सर से भागलपुर के कहल गांव तक तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से फैलता जा रहा है। 25 लाख से अधिक की आबादी बाढ़ की चपेट में है। लगभग पांच सौ पंचायतों के एक हजार तीन सौ से अधिक गांव बाढ़ से घिरे हुए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 26 टीमों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है। एक लाख 40 हजार से अधिक लोगों को अब तक सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर, सारण और पटना के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। नीतीश कुमार ने अधिकारियों को बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन का करने का भी निर्देश दिया है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment