Categories: News-Headlines

आज के अखबारों की सुर्खियां 14 अगस्त 2021

भारत के साथ दूसरे क्रिकेट टैस्ट मैच के गुजरात में प्रधानमंत्री का निवेशक सम्मेलन में संबोधन सभी अखबारों में प्रमुखता से है। हिंदुस्तान ने आगाज शीर्षक से लिखा है-प्रधानमंत्री ने नई वाहन कबाड़ नीति का किया ऐलान। फिटनेस में फेल होने पर कबाड़ होंगे वाहन। लोकसत्य के अनुसार स्क्रैप नीति से सभी का लाभ। ऑटो मोबाइल इंडस्ट्री को बदलनी होगी पुरानी नीतिया। हरिभूमि लिखता है-40 प्रतिशत तक सस्ती होंगी नई गाड़ियां, जल्द खुलेंगे व्हिकल फिटनेस सेंटर। राष्ट्रीय सहारा की सुर्खी है-वाहन स्क्रैपिंग नीति से घटेगा प्रदूषण, तेज होगा विकास। राजस्थान पत्रिका का कहना है-15 वर्ष बाद सरकारी- कॉमर्शियल, 20 के बाद निजी वाहन होंगे कबाड़। अमर उजाला लिखता है कचरे से कंचन अभियान 2023 से लागू होगा। मुफ्त पंजीकरण रोड टैक्स में छूट।

पंजाब केसरी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, आतंकियों के छिपे होने की आशंका। लाल किला हुआ अभेद्य सुरक्षा में तब्दील, ऊंची इमारतों पर तैनात होंगे शार्प शूटर। पत्र के अनुसार चार शातिर तस्कर गिरफ्तार, 55 पिस्टलें जब्त, स्वतंत्रता दिवस से पहले होनी थी सप्लाई।

जनसत्ता की सुर्खी है-बंदूक वाली सरकार को समर्थन नहीं देगा भारत, अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात पर वैश्विक गोलबंदी। समूचे दक्षिणी हिस्से पर तालिबान का कब्जा। नवभारत टाइम्स के अनुसार- भारत का बनाया बांध तालिबान ने कब्जाया। राजधानी काबुल से केवल 50 किलोमीटर दूर लड़ाके।

दैनिक ट्रिब्यून का शीर्षक है-498 साल के बाद चांदी के हिंडोले पर रामलला। पत्र के अनुसार रामजन्म भूमि परिसर के अस्थायी मंदिर में रामलला शुक्रवार को नागपंचमी के दिन 21 किलो चांदी से तैयार हिंडोले पर विराजमान हुए।

राजस्थान पत्रिका ने शीर्षक दिया है-एयर इंडिया की पायलट कैप्टन जोया अग्रवाल को संयुक्त राष्ट्र ने जनरेशन इक्विटी के लिए अपना प्रवक्ता बनाया है। कैप्टन जोया जनवरी में सैन फ्रांसिस्को से बैंगलुरु तक दुनिया की सबसे लम्बी नॉन स्टॉप व्यावसायिक उड़ान को लीड कर चर्चा में आई थी। इस उड़ान में सभी पायलट और क्रू मेम्बर महिलाएं थीं।

इससे पहले, भारत ने पहली पारी में के.एल. राहुल के शानदार एक सौ 29 और रोहित शर्मा के 83 रन की बदौलत तीन सौ 64 रन बनाए। इंग्लैंड के जेम्स एन्डरसन ने पांच विकेट लिए।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

2 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

3 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

3 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

23 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.