बिहार: मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। अब तक 26 शराब तस्करों समेत 183 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में अप्रैल 2016 से शराबबंदी लागू होने के बाद जहरीली शराब की घटनाओं में मरने वाले सभी पीड़ितों के निकट परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। यह राशि उन्हीं परिवारों को मिलेगी जो लिखित रूप में देंगे कि वे राज्य में शराबबंदी का समर्थन करते हैं।