सरकार गर्मियों में बिजली की मांग पूरा करने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रही है। बिजली तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर. के सिंह ने इस बारे में कई बैठकें की और गर्मियों में जीरो लोड शेडिंग यानी शून्य कटौती सुनिश्चित करने पर बल दिया। कल नई दिल्ली में एक बैठक में उन्होंने अधिकतम बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी ताप बिजली संयंत्रों की क्षमता स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने ऊर्जा उत्पादन कंपनियों के साथ भी बैठक की। मौसम विभाग ने इस वर्ष गर्मियों में कुछ स्थानों को छोडकर पूरे देश में सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान व्यक्त किया है। इस देखते हुए बिजली की मांग भी पहले की अपेक्षा अधिक रहने की संभावना है।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...