बांग्‍लादेश में तेज बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति गंभीर

बांग्‍लादेश में तेज बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति गंभीर

बांग्‍लादेश के उत्‍तर और उत्‍तर पूर्व भागों में तेज बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। सिलहट शहर बाढ़ के कारण बुरी तरह प्रभावित है। यहां रेल, सड़क और हवाई संपर्क टूट गया है। बिजली आपूर्ति और इंटरनेट सेवा ठप्‍प होने के कारण लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के अस्‍पतालों में ऑपरेशन और अन्‍य आवश्‍यक सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

स्‍थानीय प्रशासन ने सेना, नौसेना और तटरक्षक बल की सहायता से सिलहट और सुनामगंज जिलों से 90 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया है।

सरकारी बाढ़ अनुमान और चेतावनी केंद्र के बुलेटिन में कहा गया है कि सुरमा को छोड़कर देश की सभी बड़ी नदियों में जलस्‍तर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में सिलहट, सुनामगंज और नत्रकाणा जिलों में बाढ़ की स्थिति और गंभीर होने की चेतावनी दी गई है।

Related posts

Leave a Comment