Categories: News-Headlines

बांग्‍लादेश के सभी बंदरगाहों पर जांच बढाने और एहतियाती कदम उठाने के निर्देश जारी

बांग्‍लादेश के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने ओमीक्रॉन के नए वैरिएंट बी एफ 7 वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश के सभी बंदरगाहों पर जांच बढाने और एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। यूनाईटेड न्‍यूज ऑफ बांग्‍लादेश के अनुसार स्‍वास्‍थ्‍य महानिदेशालय ने संबंद्ध संस्‍थाओं को निगरानी बढाने और चीन, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, अमरीका, फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों से बांग्‍लादेश आने वाले लोगों की जांच बढाने के निर्देश दिए हैं। महानिदेशालय ने लोगों से भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्‍क पहनने, बार-बार हाथ धोने और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए कोविड-19 वैक्सिन की दूसरी बूस्‍टर खुराक लेने का अनुरोध किया है। ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट बीएफ-7 अत्‍यधिक संक्रामक है जिसके लिए आवश्‍यक एहतियाती कदम उठाने की जरूरत है। आज सुबह पिछले 24 घंटे में कोविड के केवल छह मामलों के साथ बांग्‍लादेश में सैंपल पॉजिटिविटी दर शून्‍य दशमलव चार चार प्रतिशत दर्ज की गई।

Leave a Comment

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 5 लाख नए मतदाता जोड़े

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी… Read More

6 minutes ago

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए… Read More

6 minutes ago

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय… Read More

6 minutes ago

अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता… Read More

6 minutes ago

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.