बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने जॉयदेबपुर और टोंगी के बीच रेल लाइन पर यातायात संचालन शुरू किया

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने जॉयदेबपुर और टोंगी के बीच रेल लाइन पर यातायात संचालन शुरू किया। भारत की ओर से उपलब्‍ध कराये गये रियायती ऋण के तहत वित्त पोषित ढाका-टोंगी-जॉयदेबपुर रेल लाइन परियोजना का यह शुरूआती खंड है। भारतीय उच्चायोग ने एक ट्वीट में इसे दोनों देशों के बीच ‘मजबूत और स्थायी दोस्ती का प्रमाण’ बताया। टोंगी से जॉयदेबपुर तक 11 किलोमीटर लंबे दोहरी लाइन वाले रेल मार्ग के इस खंड पर अधिक संख्या में ट्रेनों का परिचालन सम्‍भव होगा।

भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त डॉ. बिनॉय जॉर्ज भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment