तेलंगाना में 42 नक्सलियों के समर्पण के बाद राज्य को नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया है। तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि नक्सली कमांडर सोडी मल्ला सहित 42 नक्सलियों के समर्पण के बाद राज्य नक्सल मुक्त हो गया है। बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना राज्य समिति पूरी तरह भंग कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 42 नक्सलियों ने पांच एके-47 राइफल, चार एसएलआर राइफल, दो देसी ग्रेनेड, एक हजार से अधिक कारतूस और 800 ग्राम सोने के साथ समर्पण किया। बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि पुलिस विभिन्न क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी का पता लगाकर उन्हें हटाने के लिए समर्पण करने वाले नक्सलियों की सहायता ले रही है। उन्होंने कहा कि समर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार से वित्तीय सहायता दी जा रही है और वे अपने रिश्तेदारों, दोस्तों से मिल सकते हैं और मीडिया से बातचीत कर सकते हैं।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment