तमिलनाडु में मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्य़ालय के अनुसार बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी और आस-पास के क्षेत्रों के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर स्थित हो गया है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर श्रीलंका और दक्षिण तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी में मौजूदा सिस्टम के प्रभाव से 27 नवम्बर तक राज्य के दक्षिण और डेल्टा जिलों में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। बृहस्पतिवार से तीन दिनों तक उत्तरी तमिलनाडु में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
तटीय तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र में खराब मौसम और भारी बारिश की आंशका को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। चेन्नई और उपनगरीय इलाकों में कल से हल्की से मध्यम बारिश जारी है।