बंगाल की खाडी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर में बना निम्‍न दबाव इसी क्षेत्र में आगे बढ रहा है

बंगाल की खाडी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर में बना निम्‍न दबाव इसी क्षेत्र में आगे बढ रहा है

बांग्‍लादेश मौसम विभाग ने अपने विशेष चक्रवात बुलेटिन में कहा है कि दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाडी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर में बना निम्‍न दबाव इसी क्षेत्र में आगे बढ रहा है और इसके तीव्र होने की सम्‍भावना है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि निम्‍न दवाब का क्षेत्र आज शाम तक गहरे दवाब में बदल सकता है और कल तक यह दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाडी तथा उससे सटे मध्‍य-पूर्वी क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। 11 मई के बाद यह तूफान धीरे-धीरे मुडकर उत्‍तर और पूर्वोत्‍तर में बांग्‍लादेश-म्‍यांमार तट की ओर बढ सकता है।

Related posts

Leave a Comment