फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि पीएम मोदी का कथन कि यह समय युद्ध के लिए नहीं, बि‍ल्कुल सही है

फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का कथन कि यह समय युद्ध के लिए नहीं, बि‍ल्कुल सही है। राष्‍ट्रपति मैक्रों ने कल रात न्‍यूयॉर्क में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा की बैठक को संबोधित करते हुए ये विचार व्‍यक्‍त किए। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उजबेकिस्‍तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन की शिखर बैठक से अलग रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत में कहा था कि वर्तमान दौर युद्ध के लिए नहीं है।

इस पर राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर प‍ुतिन ने कहा था कि वे यूक्रेन संघर्ष को लेकर भारत की स्थिति से अवगत हैं और जितनी जल्‍दी हो सके युद्ध समाप्‍त करना चाहते हैं।

अमेरिकी राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान ने भी कहा कि अमेरिका प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के कथन का स्‍वागत करता है।

Related posts

Leave a Comment