प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया

प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया

प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ अपनी याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली।

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है। निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को कल रात उनके दिल्‍ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया।

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए नौ समन भेजे थे। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने सभी समन को गैर कानूनी और राजनीति से प्रेरित बताया तथा वे एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए।

Related posts

Leave a Comment