प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 अक्तूबर को पहली राष्ट्रीय ढांचागत मास्टर प्लान प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना का शुभारंभ करेंगे। गति शक्ति योजना की घोषणा इस वर्ष प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की थी। यह योजना 16 मंत्रालयों को एक मंच पर लाएगी। यह योजना सही समय पर दोहराव को टालने, शीघ्र निपटारे तथा त्रुटियों को टालने के लिए सभी हितधारक मंत्रालयों में योजना के साथ तालमेल स्थापित करने के लिए सात मुख्य ढांचागत वाले क्षेत्रों समेत 16 मंत्रालयों को एक मंच पर लाएगी। गति शक्ति मंच बेहतर समन्वय के लिए तत्काल सूचना प्रदान करेगा। यह योजना तीन बुनियादी उद्देश्यों को प्राप्त करने पर केन्द्रित है। इसमें वस्तु तथा लोगों की उनमुक्त आवाजाही, उन्नत प्राथमिकता, संसाधनों का श्रेष्ठ उपयोग, समय पर क्षमताओं का निर्माण तथा असंबद्द योजना, मानकीकरण और स्वीकृति जैसे मुद्दों के समाधान में सुविधा पहुंचाने के लिए निर्बाध संपर्क शामिल है। गति शक्ति मास्टर योजना राष्ट्रीय अवसंरचना पाइप लाइन योजना के लिए रूपरेखा प्रदान करेगी। यह योजना रसद लागत में कटौती करके और आपूर्ति श्रृंखलाओं को दुरूस्त करके भारतीय उत्पादों को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने पर केन्द्रित है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...