प्रधानमंत्री मोदी ने हेल्थगिरि पुरस्कार, 21 के विजेताओं को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हेल्थगिरि पुरस्कार 21 के विजेताओं को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कई ट्वीट के माध्यम से कहा; “मैं #HealthgiriAwards21 के विजेताओं को बधाई देना चाहता हूं। चाहे वह स्वच्छता हो या अब स्वास्थ हो, मैं जमीनी स्तर पर बदलाव लाने वालों को हर साल 2 अक्टूबर को सम्मानित करने के लिए @IndiaToday समूह की भी सराहना करता हूं।

कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान, असाधारण लोग और संगठन आगे आए और उन्होंने महामारी के खिलाफ लड़ाई को मजबूती दी। #HealthgiriAwards21 ऐसे उत्कृष्ट प्रयासों और उनके कार्य पर रोशनी डालने का @IndiaToday का प्रयास सराहनीय है।”

Related posts

Leave a Comment