प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों, लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ का एक अंश भी साझा किया है, जिसमें उन्होंने कुछ साल पहले लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद के बारे में चर्चा की थी। उन्होंने अपनी मुंबई यात्राओं की तस्वीरें भी साझा की हैं, जब वे लोकमान्य सेवा संघ गए थे, जिसका लोकमान्य तिलक के साथ घनिष्ठ संबंध है।
ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा; “मैं मां भारती के दो महान सपूतों लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। ये दोनों महान व्यक्तित्व साहस और देशभक्ति के प्रतीक हैं। कुछ साल पहले ‘मन की बात’ में मैंने उनके बारे में जो कुछ कहा था, उसे साझा कर रहा हूं।”
“लोकमान्य तिलक की स्थायी विरासतों में से एक, बड़े पैमाने पर गणेश उत्सव का आयोजन है, जिसने लोगों के बीच सांस्कृतिक चेतना की भावना को प्रज्वलित किया। अपनी एक मुंबई यात्रा के दौरान, मैं लोकमान्य सेवा संघ गया था, जिसका लोकमान्य तिलक के साथ घनिष्ठ संबंध है।”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More
भारत ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसे ब्रिटेन और फ्रांस के नेतृत्व… Read More
लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More
आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment