राजस्थान के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों से हाड़ौती क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही है। कोटा जिले के रामगंजमंडी के कई गांवों में पानी भर गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। तहसील कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
जिले के सांगोद, कंवास और देवली क्षेत्र के कई घरों मे पानी घुस गया है। कोटा, झालावाड़, बूंदी और बारां में लगातार हो रही भारी बारिश से बांधों में जलस्तर बढ गया है। चंबल नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। जयपुर के अलावा, धौलपुर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, बीकानेर और कई अन्य जिलों में भी मध्यम से तेज बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में तेज बारिश के मद्देनजर राज्य के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More
भारत ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसे ब्रिटेन और फ्रांस के नेतृत्व… Read More
लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More
आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment