प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीबीएसई परीक्षाओं में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने पर कक्षा 12 के विद्यार्थियों को बधाई दीहै। छोटे मित्रों के रूप में संबोधित करते हुए, उन्होंने उनको एक उज्ज्वल, सुखी और स्वस्थ भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
कई ट्वीट के माध्यम से प्रधानमंत्री ने कहा; “मेरे छोटे मित्रों को बधाई जिन्होंने अपनी कक्षा 12 की सीबीएसई परीक्षाएं सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली हैं। उन्हें उज्ज्वल, सुखी और स्वस्थ भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
जिनको लगता है कि वे कड़ी मेहनत और बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे, मैं उनसे कहना चाहता हूं- अपने अनुभवों से सीखें और अपना आत्मविश्वास ऊंचा रखें। एक उज्ज्वल और अवसरों से भरा भविष्य आपका इंतजार कर रहा है। आपमें से हर कोई प्रतिभा का भंडार है। मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं।
इस साल कक्षा 12 के बोर्ड में शामिल हुए बैच ने असाधारण परिस्थितियों में ऐसा किया है। बीते एक साल के दौरान शिक्षा जगत ने कई बदलाव देखे हैं। फिर भी उन्होंने नए सामान्य हालात को अपनाया है और अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। हमें उन पर गर्व है!”
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment