प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज से दिल्ली में चुनाव प्रचार शुरू करेंगे।
अब केवल सात दिन बचे हैं, जब दिल्ली के मतदाता राष्ट्रीय राजधानी की हाई प्रोफाइल सीटों पर जीत हासिल करने के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक पार्टियां पहले से ही दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में ताबड़तोड़ प्रचार अभियान चला रही हैं।
दिल्ली के चुनावी अभियान में आज से और तेजी आएगी, जब भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जनसभा के जरिए मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए प्रचार अभियान में भाग लेंगे। नरेंद्र मोदी उत्तर पूर्वी दिल्ली में बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले अशोक विहार स्थित रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा में शामिल होंगे। राहुल गांधी चांदनी चौक सीट से पार्टी प्रत्याशी जयप्रकाश अग्रवाल के पक्ष में मतदाताओं को लुभाएंगे, वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी महाबल मिश्रा के पक्ष में जनसभा में शामिल होंगे। दिल्ली की सात सीटों पर 25 तारीख को मतदान होगा
नरेन्द्र मोदी आज हरियाणा में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में दो रैलियां करेंगे। वे अंबाला में और सोनीपत के गोहाना में रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए अंबाला और सोनीपत में धारा-144 लगा दी गई है और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रतनलाल कटारिया की पत्नी बंटो कटारिया अंबाला में भाजपा उम्मीदवार हैं जबकि मोहनलाल बडोली सोनीपत से चुनाव लड रहे हैं। हरियाणा में 25 मई को वोट डाले जाएंगे।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment