Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने सीओपी-28 शिखर सम्मेलन के दौरान UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1 दिसंबर 2023 को संयुक्त अरब अमीरात में सीओपी-28 शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीओपी-28 शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीओपी-28 में हरित जलवायु कार्यक्रम (जीसीपी) पर उच्चस्तरीय आयोजन की सह-मेजबानी के लिए भी राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का धन्यवाद किया।

दोनों राजनेताओं ने अपने व्यापक और जीवंत द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। दोनों राजनेताओं ने इजराइल-हमास टकराव पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री ने अगले महीने भारत में होने वाले वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को आमंत्रित किया।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

5 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

5 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.