Categories: News-Headlines

नवंबर महीनें में GST राजस्व संग्रह 1,67,929 लाख करोड़ रुपये रहा, सकल जीएसटी संग्रह FY 2023-24 में छठी बार 1.60 लाख करोड़ रुपये के पार रहा

नवंबर, 2023 में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,67,929 करोड़ रुपये रहा है, जिसमें सीजीएसटी 30,420 करोड़ रुपये है, एसजीएसटी 38,226 करोड़ रुपये है, आईजीएसटी 87,009 करोड़ रुपये (वस्‍तुओं के आयात पर एकत्र किए गए 39,198 करोड़ रुपये सहित) है और उपकर 12,274 करोड़ रुपये (वस्‍तुओं के आयात पर एकत्र किए गए 1,036 करोड़ रुपये सहित) है।

सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी को 37,878 करोड़ रुपये और एसजीएसटी को 31,557 करोड़ रुपये का निपटान किया है। नियमित निपटान के बाद नवंबर, 2023 में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 68,297 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 69,783 करोड़ रुपये है।

नवंबर, 2023 में राजस्व पिछले साल के इसी महीने के जीएसटी राजस्व से 15 प्रतिशत अधिक है और 2023-24 के दौरान नवंबर 2023 तक सालाना आधार पर किसी भी महीने के लिए सर्वाधिक है। नवंबर महीने के दौरान घरेलू लेन-देन (सेवाओं के आयात सहित) से प्राप्त राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व से 20 प्रतिशत अधिक है। यह छठी बार है कि वित्त वर्ष 2023-24 में सकल जीएसटी संग्रह 1.60 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। नवंबर, 2023 में समाप्त वित्त वर्ष 2023-24 में सकल जीएसटी संग्रह [13,32,440 करोड़ रुपये, औसतन 1.66 लाख करोड़ रुपये प्रति माह] नवंबर, 2022 में समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 के सकल जीएसटी संग्रह [11,90,920 करोड़ रुपये, औसतन 1.49 लाख करोड़ रुपये प्रति माह] से 11.9% अधिक है।

नीचे दिए गए चार्ट में चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व के रुझान को दर्शाया गया है। तालिका-1 में नवंबर 2022 की तुलना में नवंबर 2023 के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्रित जीएसटी के राज्य-वार आंकड़े दर्शाए गए हैं। तालिका-2 में नवंबर 2023 तक प्रत्येक राज्य के निपटान पश्चात जीएसटी राजस्व के राज्य-वार आंकड़े दर्शाए गए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

4 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

6 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

8 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

8 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.