Categories: News-Headlines

दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज से सरस फूड फेस्टिवल 2023 शुरू हुआ

दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज से सरस फूड फेस्टिवल 2023 का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर श्री कुलस्ते ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य महिलाओं को सशक्त करना है और केंद्र सरकार चाहती है कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कम से कम एक लाख रुपये का मुनाफा कमाएं। उन्‍होंने आगे कहा कि मेले में लगे स्‍टॉलों पर मोटे अनाज के प्रयोग को भी बढावा दिया जा रहा है।

ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित यह फेस्टिवल आज से शुरु होकर इस महीने की 17 तारीख तक चलेगा। जिसमें देश के करीब 21 राज्यों द्वारा 30 स्टॉल लगाए गए हैं, आयोजन में करीब 150 से अधिक महिला उद्यमी और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने पाक कला का नमूना पेश कर रही हैं।

सरस फूड फेस्टिवल का उद्देश्य न केवल देश की खाद्य संस्कृति से लोगों को परिचित कराना है बल्कि अन्य ग्रामीण महिलाओं को प्रेरित करना भी है। आगंतुक इस फूड फेस्टिवल में पहुंचकर खान-पान और प्रसिद्ध व्‍यंजनों के स्‍वाद का आनंद ले सकते हैं। आयोजन में किसी तरह का टिकट नहीं है। यह उत्सव प्रत्‍येक दिन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

6 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

10 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

10 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

11 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.