प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक निवेशक सम्‍मेलन-इनवेस्‍ट कर्नाटक 2022 के उद्घाटन समारोह को सम्‍बोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि व्‍यापक सुधारों, विशाल बुनियादी ढांचे और श्रेष्‍ठ प्रतिभाओं के साथ हम नये भारत के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज वीडियो कॉफ्रेंस के जरिए कर्नाटक में राज्‍य के वैश्विक निवेशक सम्‍मेलन-इनवेस्‍ट कर्नाटक 2022 के उद्घाटन समारोह को सम्‍बोधित किया। उन्‍होंने कहा कि सरकार का विशेष ध्‍यान सही सोच के साथ नीतिगत स्‍तर की बाधाओं को खत्‍म करना है। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने निवेशकों को लालफीता शाही से मुक्‍त किया और रेड कार्पेट के साथ उनको अवसर दिये। प्रधानमंत्री ने कहा कि अलग-अलग बंटी दुनिया के बावजूद मजबूत लोकतांत्रिक ढांचें की वजह से दुनिया में भारत का भविष्‍य उज्‍जवल है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केवल सुधार ही नहीं बल्कि अवसंरचना के मामले में नये भारत की प्रगति अनुपम है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार युवाओं के अवसरों को सीमित करने की बजाय उन्‍हें नये अवसर प्रदान करने के लिए अनुकूल माहौल बना रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने रक्षा, ड्रोन, अंतरिक्ष और भू-स्‍थानिक मानत्रित्र जैसे क्षेत्रों में निजी निवेशकों को प्रोत्‍साहन दिया है। इससे पहले इनके लिए अवसर बंद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले वर्ष भारत को करीब 84 अरब डॉलर का रिकॉर्ड प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश प्राप्‍त हुआ और इसी वजह से विभिन्‍न तरह के सुधार कर पाये, जिनका उद्देश्‍य कारोबार करना सुगम बनाना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ही ऐसा स्‍थान है जहां संस्‍कृति और प्रौद्योगिकी दोनों साथ-साथ काम करती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रतिस्‍पर्धा और संघवाद की भावना से प्रेरित होकर सभी राज्‍यों ने मजबूत निवेश नीतियां बनाई और बुनियादी ढांचा तैयार किया।

सम्‍मेलन का उद्देश्‍य सम्‍भावित निवेशकों को आकर्षित करना और अगले दशक के लिए विकास का एजेंडा तय करना है। सम्‍मेलन चार नवम्‍बर तक चलेगा। इसमें, अस्‍सी से अधिक वक्‍ता हिस्‍सा लेंगे।

Related posts

Leave a Comment