प्रधानमंत्री मोदी ने मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा के समापन समारोह में अमृत महोत्सव स्मारक एवं अमृत वाटिका का शिलान्यास किया और ‘मेरा युवा भारत पोर्टल’ लॉन्च किया

प्रधानमंत्री मोदी ने मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा के समापन समारोह में अमृत महोत्सव स्मारक एवं अमृत वाटिका का शिलान्यास किया और ‘मेरा युवा भारत पोर्टल’ लॉन्च किया

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा के समापन समारोह में अमृत महोत्सव स्मारक एवं अमृत वाटिका का शिलान्यास किया। समारोह में वर्चुअली ‘मेरा युवा भारत पोर्टल’ लॉन्च किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, देशभर से जो पौधे आए हैं, उनसे यहां एक अमृत वाटिका बनाई जा रही है। इसका शिलान्यास भी अभी यहां हुआ है। ये ‘अमृत वाटिका’ आने वाली पीढ़ियों को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की प्रेरणा देगी। देश के हर घर-आंगन से जो मिट्टी यहां पहुंची है, वो हमें कर्तव्य भाव की याद दिलाती रहेगी। ये मिट्टी हमें विकसित भारत के अपने संकल्प की सिद्धि के लिए और अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेगी।

Related posts

Leave a Comment