प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुल्गारिया के सोफिया में अंडर ट्वेन्टी विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों को 16 पदक जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे पहलवानों ने फिर से हमें गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि भारत का अब तक का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है औऱ इससे पता चलता है कि भारतीय कुश्ती का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।
भारतीय टीम ने अंडर ट्वेन्टी विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में विभिन्न वर्गों में एक स्वर्ण, चार रजत और 11 कांस्य पदक सहित कुल 16 पदक प्राप्त किए।