Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार, दिल्‍ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, चण्‍डीगढ, लद्दाख और जम्‍मू कश्मीर के एन.डी.ए. सांसदों के साथ भेंट की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल बिहार, दिल्‍ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, चण्‍डीगढ, लद्दाख और जम्‍मू कश्‍मीर से आने वाले एन.डी.ए. सांसदों के साथ भेंट की। 2024 लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने के उद्देश्य से यह बैठक की जा रही हैं। सूत्रों ने बताया है कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से सभी भावनाओं से ऊपर उठकर समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए काम करने को कहा। केन्‍द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह तथा भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बैठक में हिस्‍सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी संसद के मौजूदा मानसून सत्र के दौरान राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं। आगामी आम चुनावों को देखते हुए यह बैठकें महत्‍वपूर्ण मानी जा रही हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

पश्चिम बंगाल में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज, कई नए नेताओं को सरकार में अहम जिम्मेदारी मिलने की चर्चा।

 शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार कल, कई नए चेहरों को मिल सकती है जगह पश्चिम… Read More

10 minutes ago

This website uses cookies.