प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति माटेमेला सिरिल रामफोसा से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय राजनयिक संबंधों की स्थापना की तीसवीं वर्षगांठ के संदर्भ में द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की।
राष्ट्रपति रामफोसा ने इस महीने की 22 से 24 तारीख तक दक्षिण अफ्रीका में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया और उन्हें इसकी तैयारियों के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया और बताया कि वह शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जोहान्सबर्ग जाने के लिए उत्सुक हैं। दोनों नेताओं ने आपसी हित के कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
राष्ट्रपति रामफोसा ने जी-20 की वर्तमान अध्यक्षता के तहत भारत की पहलों के लिए अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया और कहा कि वह जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आने के लिए उत्सुक हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment