Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के मोतिहारी में सात हजार दौ सौ करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज बिहार के मोतिहारी में सात हज़ार दो सौ करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। ये परियोजनाएं रेल, सड़क तथा ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों से संबंधित हैं।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्वी भारत के विकास के लिए बिहार का विकास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में विकास तेज़ी से हो रहा है क्योंकि केंद्र और राज्य सरकारें, दोनों ही राज्य के लिए काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र देश के युवाओं को रोज़गार और नौकरियां प्रदान करने के लिए एक लाख करोड़ रुपये खर्च करेगा।

हमारा संकल्प है समृद्ध बिहार हर युवा को रोजगार। नीतीश जी की सरकार ने यहां लाखों युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकार में नियुक्ति भी दी है। नीतीश जी ने अभी बिहार के नौजवानों को रोजगार के लिए भी नई निश्चय भी लिये हैं। केंद्र सरकार कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दे रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कई रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। इसमें समस्तीपुर-बछवाड़ा रेल लाइन के बीच स्वचालित सिग्नलिंग, दरभंगा-थलवारा और समस्तीपुर-रामभद्रपुर रेल लाइन का दोहरीकरण शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए राजेंद्र नगर टर्मिनल, पटना से नई दिल्ली, बापूधाम मोतिहारी से दिल्ली, दरभंगा से लखनऊ और मालदा टाउन से लखनऊ के बीच चार नई अमृत भारत ट्रेनों को भी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री मोदी ने 12 हजार लाभार्थियों के गृह प्रवेश के एक भाग के रूप में कुछ लाभार्थियों को चाबियां भी सौंपी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने बिहार की इसी धरती से ऑपरेशन सिंदूर का संकल्प लिया था।

बिहार की इसी धरती से मैंने ऑपरेशन सिंदूर का संकल्प लिया था और आज उसकी सफलता पूरी दुनिया देख रही है। बिहार के पास न सामर्थ की कमी है और न ही संसाधन की। आज बिहार के संसाधन बिहार की प्रगति का माध्यम बन रहे है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार में सामर्थ्य और संसाधनों की कोई कमी नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम भारत को नक्‍सलवाल मुक्‍त बना कर रहेंगे।

चंपारण, औरंगाबाद, गयाजी, जमुई जैसे जिलों को वर्षों तक पीछे रखने वाला माओवाद आज अंतिम सांसे गिन रहा है। जिन इलाकों पर माओवाद का काला साया था आज वहां के नौजवान बड़े सपने देख रहे हैं। हमारा संकल्प है कि हम भारत को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करके रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों की उपज और आय बढ़ाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री-किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक किसानों को आवास योजना-ग्रामीण के चालीस हजार लाभार्थियों को एक सौ 60 करोड़ रुपए से अधिक जारी किए गए।

इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के रोजगार पर विशेष ध्यान दिया है। उन्‍होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को रोजगार दिया जाएगा।

10 लाख रोजगार था उसका इतना बड़ गया है कि आप उसमें 29 लाख रोजगार हो गया है। अभी दोनों को मिला करके तो आप जानते हैं कि इतनी बड़ी संख्या हो गई अब जो हम लोग 50 लाख करोड़ तक 50 लाख से भी ज्यादा दोनों को मिलाकर के और ज्यादा होगा और अगले इसके बाद हम लोगों ने तय कर दिया कि इस बार जब इतना ज्यादा हो रहा है तो अगले बार 5 वर्षों में हम लोग एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देना तय करेंगे।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

2 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

2 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.