Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने देश में यूनिकार्न कंपनियों की संख्‍या 100 होने पर प्रसन्नता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि वैश्विक कोविड महामारी के दौर में भी र्स्‍टाटअप की वृद्धि गर्व की बात है। आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में आज प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में यूनिकार्न की संख्‍या पांच मई को सौ से अधिक हो गई। कम से कम साढ़े सात हजार करोड़ रुपये के स्‍टार्टअप को यूनिकार्न कहते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में यूनिकार्न की औसत वार्षिक वृद्धि दर अमरीका, ब्रिटेन और कई अन्‍य देशों से भी अधिक है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में यह संख्‍या तेजी से बढ़ेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष देश में 44 यूनिकार्न थे। इस वर्ष करीब चार महीनों में ही 14 और यूनिकार्न बने। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय यूनिकार्न विविधतापूर्ण हैं जो ई-कॉमर्स, फिनटैक, एडटैक और बायोटैक जैसे कई क्षेत्रों में संचालित हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की कि भारत की स्‍टार्टअप पारस्थितिकी केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है बल्कि छोटे-छोटे शहरों और कस्‍बों से भी उद्यमी उभर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि इससे पता चलता है कि भारत में नये-नये विचारों के साथ कोई भी व्‍यक्ति धन सृजित कर सकता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्‍टार्टअप जगत में सही मार्गदर्शन और प्रोत्‍साहन बहुत महत्‍वपूर्ण है। अच्‍छा मार्गदर्शक स्‍टार्टअप को नई ऊंचाई पर ले जा सकता है और स्‍टार्टअप के संस्‍थापकों को सही निर्णय लेने में मार्गदर्शन कर सकता है। उन्‍होंने कहा कि भारत में ऐसे कई मार्गदर्शक हैं जिन्‍होंने खुद को स्‍टार्टअप को प्रोत्‍साहन देने के लिए समर्पित कर दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की सफलता के पीछे युवाशक्ति, प्रतिभा और सरकार का मिलाजुला प्रयास है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

9 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

10 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.