प्रधानमंत्री मोदी ने खाद्य, स्वास्थ्य और विकास की वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए जी-7 बैठक में दस सूत्री ‘कॉल टू एक्शन’ दिए

प्रधानमंत्री मोदी ने खाद्य, स्वास्थ्य और विकास की वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए जी-7 बैठक में दस सूत्री ‘कॉल टू एक्शन’ दिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन में खाद्य, स्वास्थ्य और विकास से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए 10 सूत्री कार्ययोजना का आह्वान किया है। कई संकटों को दूर करने के लिए मिलकर कार्रवाई विषय पर सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सुझाव दिया कि वैश्विक नेताओं को ऐसी समावेशी खाद्य प्रणाली विकसित करनी चाहिए जिससे गरीब किसानों सहित सबसे कमजोर लोगों की रक्षा की जा सके। उन्होंने पोषण और पर्यावरण के हित में मोटे अनाज के उपयोग के लिए प्रेरित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सबके लिए और आवश्यकताओं के अनुरूप बदलाव कर स्वास्थ्य सेवाएं विकसित करने के लिए डिजिटल स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विकासशील देशों की जरूरतों से प्रेरित विकास मॉडल बनाने का भी सुझाव दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ग्रह की बेहतरी के लिए मिलकर काम करना और स्वास्थ्य सेवा, आरोग्य तथा खाद्य सुरक्षा जैसे क्षेत्रों से संबंधित चुनौतियों का समाधान करना महत्वपूर्ण है।

Related posts

Leave a Comment