प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी7 आउटरीच शिखर सम्मेलन के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि भारत तथा कनाडा के द्विपक्षीय संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और दोनों देशों को लोकतंत्र मजबूत करने के साथ-साथ मानवता को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। कैनानस्किस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे भारत और कनाडा के संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।
कनाडा के अनेक कंपनियों का भारत में निवेश है। भारत के लोगों का भी कनाडा की धरती पर बहुत बड़ा निवेश है। लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित कनाडा और भारत मिलकर के लोकतंत्र को मजबूत करना होगा, मानवता को मजबूत करना होगा, हमारे रिसोर्सेस का ऑप्टिमम यूटिलाइजेशन करके मानव जाति के कल्याण के काम में कैसे ला सकते हैं, उस दिशा में हम प्रयास करते रहेंगे।
दोनों नेताओं ने उच्चायुक्तों की बहाली पर भी चर्चा की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और कनाडा लोकतंत्र, स्वतंत्रता तथा कानून के शासन में मजबूत विश्वास की डोर से जुड़े हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापार, ऊर्जा, अंतरिक्ष, स्वच्छ ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज पदार्थ और उर्वरक जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग की असीम संभावनाएं हैं। वहीं, प्रधानमंत्री कार्नी ने कहा कि जी-7 शिखर सम्मेलन में भारत को नियमित रूप से शामिल किया जाना इस बात का प्रमाण है कि भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस समूह के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी… Read More
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में मंत्री समूह की एक बैठक में पश्चिम… Read More
भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए… Read More
ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय… Read More
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता… Read More
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment