प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के बारे में भावपूर्ण उद्गार के लिये श्री बिल गेट्स को धन्यवाद दिया है। बिल गेट्स के ट्वीट के प्रत्युत्तर में प्रधानमंत्री ने कहा हैः
“धन्यवाद @BillGates आयुष्मान भारत के प्रति भावपूर्ण शब्दों के लिये।
स्वास्थ्य अवसंरचना को बेहतर बनाने के लिये प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की अपार संभावनायें मौजूद हैं और भारत इस दिशा में कड़ी मेहनत कर रहा है।”